DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरोप- भाजपा बालोद के नेताओं ने कहा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में चल रही भर्ती में गड़बड़ी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा कलेक्टर बालोद के नाम डिप्टी कलेक्टर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में हो रही अनियमितता एवं गड़बड़ी की जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया है कि लगातार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में भर्तियों में गड़बड़ियां सामने आ रही है। जिसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा शहर मंडल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्यून भर्ती ऑपरेटर भर्ती सहित 142 भर्तियों की शिकायत की गई।

पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन से मिलकर भाजपा शहर मंडल ने स्कूल ड्रेस के विषय को भी उठाया था। यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में इस ज्ञापन पर अगर कुछ सख्त कदम प्रशासन द्वारा नहीं उठाया तो भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल इसमें कुछ कठोर कदम उठाएगी।ज्ञापन सौंपने वालों में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर महामंत्री ,नरेंद्र सोनवानी शहर मंत्री कमल पंपलिया,शहर मंत्री समीर खान ,व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक राकेश बाफना उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page