DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक रिश्ता इनके साथ भी-14 वाहिनी पहुंचकर राष्ट्र सेवा में समर्पित जवानों की सूनी कलाई में महिला मोर्चा सदस्यों ने बांधी राखी

मोर्चा दीपा साहू

बालोद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार 14 वी वाहिनी बटालियन धनोरा पहुंचकर घरों से दूर राष्ट्र सेवा में समर्पित जवानों की सुनी कलाई में राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की ढेर सारी बधाई दी। महिलाओं ने जवानों के साथ समय भी बिताया। महिलाओं को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश हुए। रक्षाबंधन में बहनों की महसूस हो रही कमी को पूरा किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने बताया कि जवान अपने घरों से दूर रहकर राष्ट्र की सेवा करते हैं और रक्षाबंधन पर्व में भी अपनी बहनों से नहीं मिल पाते। उनके इस दुख दर्द को समझ कर हम जवानों के बीच पहुंचे और हमें काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि हमें जवानों के रूप में एक नया भाई मिल गया। उनके साथ समय बिता कर हमें काफी अच्छा लगा। इसके साथ महामंत्री लीला शर्मा एवं संगीता चंद्राकर ने कहा कि हम सब ने योजना बनाया कि जवान अपने घरों से दूर रहते हैं और हम सब की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं तो क्यों ना उनकी परिवार की कमी को पूरा किया जाए। उनसे मिलने जाया जाए और आज हम सब महिला मोर्चा की बहनें जवानों के बीच पहुंचे।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कीर्तिका साहू ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। पर हमारे देश के जवान कैंप सीमा सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी बहनों से दूर रहकर देश की बहनों की रक्षा के लिए काम करते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि इन जवानों की उसी के लिए हम इनके बीच आए। इसी के साथ जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने रक्षाबंधन की बधाई दी और जवानों के हांथ में राखियां बांधी।
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य खिलेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी,जिला।मंत्री रश्मि साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्या गांवरे शहर मंडल के अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक, माहेश्वरी ठाकुर, रेखा निकोसे, मोहिनी देवांगन,प्रीति साहू सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बटालियन के जवान मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page