EXCLUSIVE-बालोद में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शादी का झांसा देकर यह शख्स बनाता था धमतरी की युवती से संबंध, पुलिस ने किया दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार



बालोद/ धमतरी। बालोद पुलिस ने आज दुष्कर्म के एक आरोपी जिला राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम माहूद के रहने वाले द्रोण कुमार निर्मल को गिरफ्तार किया है। जिस पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने फिर धोखा देने का आरोप लगाया है। घटनास्थल बालोद ही है जहां पर माइक्रोफाइनेंस कंपनी का दफ्तर संचालित होता था। 2017 में लड़की टिकरा पारा धमतरी से आकर पढ़ाई करने शिकारी पारा बालोद में रहती थी।आरोपी बूढ़ापारा बालोद के इस दफ्तर में काम करता था। इस बीच आरोपी व लड़की की जान पहचान हुई फिर उससे दोस्ती और नजदीकी बढ़ाकर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया और फिर इस झांसे में आकर लड़की उसके प्रेम जाल में फस गई। शादी का प्रलोभन दिखाकर बुढ़ापारा में संचालित उक्त दफ्तर में ही आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर संबंध बनाता रहा। प्रार्थी द्वारा शादी करने के लिए बोलने पर टालमटोल कर अश्लील गाली गलौज करता था। उसके द्वारा बातचीत करना बंद कर दिया गया। फोन से संपर्क बंद कर दिया गया। जिसके बाद तंग आकर लड़की ने धारा 376 (2) ढ, 294 भादवी के तहत केस दर्ज करवाया था। टिकरापारा धमतरी की निवासी 22 वर्षीय लड़की द्वारा उक्त शिकायत पर बालोद पुलिस ने एसपी जितेंद्र मीणा, एएसपी डीआर पोर्ते, डीएसपी दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में महिला संबंधी अपराध होने व घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में तत्काल रात में ही उपनिरीक्षक शिशिर पांडे के हमराह में पुलिस पार्टी राजनांदगांव जिला रवाना किया गया था।

पुलिस के द्वारा सूझबूझ से आरोपी द्रोण कुमार निर्मल को तलाश कर 24 अक्टूबर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। मामले की विवेचना कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बताया जाता है कि मामला 2017 का है। उस समय प्रार्थिया शिकारी पारा बालोद में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तभी बुढ़ापारा बालोद में स्थित शेयर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले आरोपी द्रोण कुमार निर्मल पिता बसंत निर्मल उम्र 25 निवासी माहूद, थाना अंबागढ़ चौकी से जान पहचान हुई और फिर उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और अंजाम यहां तक पहुंचा। आरोपी उसे 3 मार्च 2020 तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे प्रार्थी यही विश्वास में थी कि आज नहीं तो कल वह उससे शादी करेगा लेकिन फिर वह मुकर गया।

You cannot copy content of this page