DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांगे पूरी न होने पर जिला सरपंच संघ करेंगे आंदोलन, कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर चेतावनी

बालोद। गुरुवार को गंगा मैय्या मंदिर झलमला में जिला सरपंच संघ का बैठक हुई। जिसमें जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी, संरक्षक डां. नारायण साहू उपाध्यक्ष पोषण देवांगन, चिदाकाश आर्य के नेतृत्व में जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों के द्बारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें मांग रखी गई कि गरीबों को आवास योजना के रूके हुए राशि तत्काल हितग्राहियों के खाते में डाला जाए। नए आवास की सूची घोषित किया जाए।

 

मनरेगा के तहत किए जा रहे मजदूरों का मजदूरी भुगतान किया जाए। निर्माण कार्य में 2015 के निर्धारित एस ओ आर, रेट निर्धारण आज वर्तमान बाजार भाव में किया जाए । जिला सरपंच संघ के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिवस के भीतर यदि मांग पूर्ण नहीं होता है तो जिला सरपंच संघ के द्बारा धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा । बैठक में जिला सरपंच संघ जिला सचिव केशु राम गंधर्व, कोषाध्यक्ष तेज राम साहू , सहसचिव संत राम तारम , ब्लाक अध्यक्ष अरूण साहू , डोमन देशमुख, देवेन्द्र सिन्ग्रामे, वारूणी देशमुख, किरण लोन्हारे, चन्द्रलेखा पायला , रेणुका गजेन्द्र, हिरई बाई ठाकुर, गंगा बाई आर्य , दिनेश सिन्हा , मनीष गांधी, गिरिश कुमार,मिडिया प्रभारी दानेश्वर सिन्हा एवं जिला सरपंच संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

You cannot copy content of this page