DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक विधायक ऐसी भी- कोरोना से मुक्ति और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए पहुंच गई विधानसभा के प्रमुख देवी मंदिरों में, की आराधना

बालोद/ गुरूर। नारी शक्ति को नमन यूं ही नहीं कहा जाता है। क्योंकि उनमें अद्भुत शक्ति होती है। वह जो ठान लेती है उन्हें पूरा करती है। तो वहीं वह सबका ख्याल भी रखती है। ऐसे ही एक नारी शक्ति है विधायिका संगीता सिन्हा। जिन्होंने इस कोरोना के संकट काल में क्षेत्रवासियों की चिंता करते हुए इस नवरात्रि में विधानसभा के सभी देवी मंदिरों में जा कर पूजा कर डाली। जब विधायिका अपने साथियों के साथ मंदिरों में पहुंची तो लोग आश्चर्य चकित रह गए फिर क्या था पूजा में सब शामिल हुए और सामूहिक रूप से आराधना की गई। शुक्रवार की शाम को संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा इस नवरात्रि में अपने विधानसभा के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंची थी। जहां उन्होंने सभी मंदिरों में पूजा करके क्षेत्र, जिला, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को कोरोना से जल्द मुक्ति की प्रार्थना की तो वहीं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना भी की। विधायक ने माता रानी से प्रार्थना की कि जल्द ही सब ठीक हो जाए और फिर से जिंदगी सबकी खुशहाल हो जाए। किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना भी उन्होंने की।

विधायक श्रीमती सिन्हा जी देवी दर्शन की शुरुआत बालोद ब्लॉक के जुगेंरा की बंजारी माता मंदिर से की।

फिर वह झलमाला की देवी गंगा मैया मंदिर, रानी मां मंदिर, नारा गांव के सियादेही मां मंदिर, कंकालिन पेटेचुआ की कंकाली माता मंदिर, कनेरी के कंकाली माता मंदिर, गुरुर में शीतला माता मंदिर भी पहुंची।

प्रमुख देवी स्थलों में जाकर विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य,दीर्घायु, उनकी उन्नति के लिए माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना की।

इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से बालोद के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, कृषि सभापति जिला पंचायत केदार देवांगन,जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा, युवा नेता सुमित राजपूत, गुरुर जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव,

नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर टिकेश्वरी साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री नौशाद कुरेशी, एल्डरमैन ओमकार महमल्ला,जमील बख्श, धर्मेंद्र रामटेके, देवेंद्र कुमार सेक्टर प्रभारी, गौकरण साहू सेक्टर प्रभारी, भगवान सिंह मौजूद रहे।

विधायक से सियादेवी मंदिर समिति के प्रबंधक युवराज गावड़े, पुजारी माणिक कोर्राम, उपाध्यक्ष जागेश्वर नोहरी, सरपंच प्रतिमा मंडावी उपसरपंच हेमलाल विधायक प्रतिनिधि नीलकंता राम, कंकालिन मंदिर समिति उपाध्यक्ष बलराम गोटी, सचिव छबि लाल कुरैटी मानसिंग पोया, गजराज नेहरू ,काशीराम कवाची, लक्ष्मण टेकाम, पुसाउ राम जुर्री, कन्हाई कुंजाम, कनेरी मन्दिर में समिति अध्यक्ष जनार्दन सिन्हा, संरक्षक एच एल यादव , हरीश चंद्र साहू , देवेंद्र यादव ,लक्ष्मी नारायण साहू,सरपंच दिनेश्वरी पन्नालाल सिन्हा, सादिक अली जी ने मुलाकात कर मन्दिर विकास व अन्य विषय को लेकर चर्चा की।

You cannot copy content of this page