DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big News- मानसिक रूप से बीमार महिला ने घर पर खुद को मिट्टी तेल से जलाया,माचिस नही मिला तो गैस के चूल्हे में सिर रख दी, मौत,तरौद की घटना

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम तरौद में शुक्रवार को एक महिला हिमंत बाई पति चैतराम उम्र 42 ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई ।बताया जाता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। देवादा के अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। वर्तमान में महिला घर पर ही थी। यह भी पुलिस जांच में बात सामने आई कि पैसा खत्म होने के चलते देवादा से मनोरोगी महिला की दवाई परिजन खरीद कर नहीं ला पाए थे। जिसके चलते उसकी स्थिति और बिगड़ रही थी। मानसिक स्थिति खराब होने के कारण महिला कुछ दिन पहले घर से कहीं चली भी गई थी। जिसे परिजन ढूंढ भी लाए थे। शुक्रवार को घर पर सभी काम करने गए थे। दूसरे कमरे में महिला का देवर सोया हुआ था। जो खुद साइटिका से परेशान है तो वहीं महिला किचन में थी। जहां उसने एक डिब्बे में रखे हुए मिट्टी तेल को खुद पर डाला फिर माचिस ना मिलने पर गैस सिलेंडर को ही चालू करके खुद को आग लगा ली। धुआं उठने पर एक बच्चे ने आवाज दी। जिसके बाद देवर व आसपास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।घटनास्थल पर गैस में आग जल रही थी, इससे अंदाजा लगाया गया कि माचिस ना मिलने पर महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर गैस के चूल्हे पर ही अपना सिर रखा होगा और वह जलकर खत्म हो गई ।बालोद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page