DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी के नरहरा वॉटरफॉल में डूबने से बालोद के पैरी निवासी सरकारी कर्मचारी की मौत, कल हुई थी घटना, आज मिली लाश

मृतक मनोज साहू

दादु सिन्हा धमतरी/ बालोद।
धमतरी जिले में नरहरा वाटरफॉल बहुत ही प्रसिद्ध है। जहां वाटरफॉल की खूबसूरती को देखने के लिए छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग भी आते हैं लेकिन इस वाटरफॉल में खतरा भी बना रहता है।

जिसको लोग सेल्फी या नहाने के समय भूल जाते हैं कि इस वाटरफॉल में कदम कदम पर खतरा रहता है। ऐसा ही एक मामला वाटरफॉल नरहरा में देखने को मिल। जिसमें एक व्यक्ति नहाने के छलांग तो लगाया लेकिन वापस लौट के नही आया।

जिससे नरहरा के आसपास इलाके में सनसनी फैल गई।
मगरलोड प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि बालोद क्षेत्र के पैरी (सिकोसा) का रहने वाला एक परिवार धमतरी के नरहरा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आया हुआ था। जिसमें मनोज कुमार साहू पैरी निवासी नहाने के लिए गया हुआ था। भंवर में फंस जाने के कारण मनोज साहू बाहर नहीं निकल पाया जिसके बाद परिवार के लोग बचाने की भी कोशिश की। बड़ी मशक्कत करने के बाद भी मनोज साहू को नहीं बचा सके।

वही भवर में फंस जाने से भंवर मनोज साहू को अंदर की ओर खींच लिया।खींचने के बाद मनोज साहू गायब हो गया। परिवार जनों ने शव को खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन शव नहीं मिला। जिसके बाद मगरलोड थाना में परिवार के लोगों ने शिकायत कराई। पुलिस तत्काल पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से पतासाजी की। उसके बाद भी नहीं मिला लेकिन रविवार को दोपहर गोताखोरों ने दोपहर शव को ढूंढ निकाला। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है और आगे की मगरलोड पुलिस जुटी हुई है। इधर बालोद जिले से पैरी के सरपंच रूपम देशमुख ने बताया कि मृतक उम्र लगभग 36 वर्ष थी। वह बिहार में रहता था। अभी गांव आया था। बिहार में किसी विभाग में सरकारी कर्मचारी था।

You cannot copy content of this page