DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-कोरोना से बालोद में अब तक 22 मौतें, देखिए अब कहां तक पहुंच गया आंकड़ा

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब बालोद जिले में कोरोना का ग्राफ 4101 को पार हो चुका है। आज तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4101 बताई जा रही है।तो वहीं छुट्टी होने वालों की संख्या सिर्फ 71 है। आज तक कुल 45175 लोगों का कोरोना सैंपल लेकर जांच किया गया। आज 763 लोगों की जांच हुई जिसमें 76 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ब्लॉक वार स्थिति देखें तो बालोद में 21, डौंडी में 11, डौंडी लोहारा में 20 ,गुरुर में 14, गुंडरदेही में 10 मरीज मिले हैं। तो वही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 686 हो गई है। आज तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3393 है। तो रिकॉर्ड के मुताबिक कोरोना से मरने वाले की संख्या बालोद जिले में 22 बताई जा रही है। तो वही घर पर रहकर 350 लोग इलाज करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page