DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष बने केदार नाथ देवांगन, सभी पदों में निर्विरोध हुआ निर्वाचन

बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम अरकार के रहने वाले केदारनाथ देवांगन को जिला देवांगन समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा समाज के विभिन्न पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए हैं। इस चयन पर गुरुर सहित जिले भर के सामाजिक जनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। तो वही समाज ने एकजुटता की एक मिसाल पेश की है। जिन्होंने बिना किसी चुनाव या मनमुटाव के आपसी सहमति से अपना पदाधिकारी चुना। पहले तो चुनावी प्रक्रिया के तहत ही नामांकन भरवाए गए थे। अध्यक्ष के विरोध में किसी ने नामांकन नहीं भरा था। सो वे निर्विरोध हो गए। तो वहीं अन्य पदों में इक्का-दुक्का ही नामांकन आया था। फिर आपसी सहमति से नाम वापसी करवाकर अन्य पदों में भी निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव बालोद के परमेश्वरी भवन में संपन्न हुआ।

कौन किस पद पर हुए निर्विरोध निर्वाचित
मुख्य पदाधिकारी

अध्यक्ष केदारनाथ देवांगन अरकार,
उपाध्यक्ष गन्नू देवांगन बालोद, भारती देवांगन भाटागाँव,सचिव वेदलाल देवांगन हड़गहन,
सहसचिव हेमन्त देवांगन मोहदीपाठ, मूलचंद देवांगन भेड़ी,
कोषाध्यक्ष पंचू राम देवांगन दल्लीराजहरा

युवा पदाधिकारी

युवा अध्यक्ष डॉ. डोमन देवांगन सेमरकोना बालोद,
उपाध्यक्ष शुभम देवांगन खपराभाट, अजय देवांगन भेड़ी,
सचिव मनीष देवांगन पेंडरवानी,
सहसचिव विकास देवांगन दल्लीराजहरा मुकेश देवांगन पेंडरवानी,कोषाध्यक्ष कुलेश्वर देवांगन कुरदी

महिला पदाधिकारी

अध्यक्ष केशर देवांगन बालोद,
उपाध्यक्ष राधिका देवांगन भरदा रूखमणी देवांगन परसुली,
सचिव मोहिनी देवांगन झलमला,
सहसचिव रूखमणी देवांगन गुंडरदेही अनुसोईया देवांगन पेंडरवानी,कोषाध्यक्ष ममता देवांगन लोहारा

You cannot copy content of this page