DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उच्च सदन की गरिमा हुई तार- तार- क्रांति भूषण साहू

बालोद/ डौंडीलोहारा। संसद में महिला सांसदों के साथ धक्का मुक्की पर कांग्रेस के संयुक्त सचिव भरदाकला निवासी क्रांति भूषण साहू ने कहा उच्च सदन की गरिमा तार तार हो गई है। केंद्र सरकार के लिए यह शर्मनाक है।
उच्च सदन की स्वस्थ परम्परा को खराब करने का काम केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है।महिलाओं की सुरक्षा की बात कहने वाली मोदी सरकार उच्च सदन में महिला सांसदों को सुरक्षा नही दे रही है। बल्कि मार्शल का उपयोग कर रही हैं। उक्त घटना भारतीय लोकतंत्र के लिये शर्मनाक एवं सदन की गरिमा के लिये एक काला धब्बा है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

You cannot copy content of this page