DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुविधा को लेकर जारी किया यह फरमान- देखिये हर विभाग के अफसरों को अब दिव्यांगों के लिए करना है क्या काम? इधर दिव्यांगों ने रखी अपनी समस्या


बालोद– कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सर्व विभाग प्रमुखों से कहा है कि शासकीय कार्यालय भवनों एवं शौचालयों को दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित एवं सुगम्य बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजन अपनी मांग व शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने उपस्थित होते हैं, किन्तु कार्यालयों में दिव्यांगजनों हेतु बाधारहित शौचालय नहीं होने के कारण दिव्यांगजनों को शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने सर्व विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों, भवनों में निर्मित शौचालयों को दिव्यांगजनों हेतु बाधारहित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को संयुक्त जिला कार्यालय भवन में निर्मित शौचालयों को दिव्यांगजनों हेतु बाधारहित बनाने अथवा किसी एक शौचालय को दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित कर बाधारहित शौचालय निर्माण किए जाने भवन का अवलोकन कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इधर दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा ये ज्ञापन, पढ़िए उनकी क्या है मांगे

You cannot copy content of this page