आम आदमी पार्टी के कार्यों को देखते हुए सिवनी उपसरपंच सहित 35 लोगों ने की सदस्यता ग्रहण



बालोद।आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया की आम आदमी पार्टी सगठन विस्तार करने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सह प्रभारी सुरैश कठैत जी के निर्देशानुसार बालोद जिलें में रखी गई थी । जिसमे नए कार्यकर्ताओ को पार्टी में सदस्यता ग्रहण मुख्य अतिथियो के द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस एवं प्रदेश सह सयोंजक सूरज उपाध्याय उपस्थित रहें।
जिसमे नए सदस्यता ग्रहण करने सदस्यों ने बढ़ जड़कर हिस्सा लिया। कुल 35 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में मुरलीधर सिन्हा (उपसरपंच ग्राम पंचायत सिवनी),अजय साहू,सन्नी कटवार,मनोज कुमार,अकाश विश्वकर्मा,विवेक रावटे,अनुप गावरे,टोमेन्द्र यादव,उत्तम गावरे,कुमार सिह,घना राम आदि उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर ने कहा की हमारा संगठन विस्तार पार्टी के लिए नही बल्कि जनता की समस्याओं के लिए जरूरी है। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए न कांग्रेस कार्यरत है और नही बीजेपी। दोनो सत्ता में आई और जनता की समस्या केवल बढ़ाई है। किसानो के साथ अन्याय करना युवाओं को रोजगार देने का वादा करके लंबी लंबी फेकना और सत्ता में आने के बाद भूल जाना,भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना, शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली सबसे वंचित रखना ऐसा विकास है इन दोनो पार्टियों का। आम आदमी पार्टी संगठन के साथ इनसे लड़ने बेहतर तैयारी कर रही है और न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। साथ ही नए सदस्यों ने प्रण लिया कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है। और जनता की समस्याओ को समाधान करने हम हर मुमकिन प्रयास करेंगे।

You cannot copy content of this page