DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब सागर में सम्मानित हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राय, 1982-83 बैच के थे पुलिस अधिकारी, याद आए पुराने दिन

सागर(मध्य प्रदेश)/ बालोद (छत्तीसगढ़)। मध्य प्रदेश के सागर स्थित एक पुलिस प्रशिक्षण कालेज में विगत दिनों एक अनूठा आयोजन हुआ। यहां पर 1982- 83 बैच के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जो 38 वर्ष पूरा कर चुके हैं, उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों का स्मरण किया गया। इस अनूठे आयोजन में बालोद जिले से भी पूर्व विधायक रहे गुंडरदेही के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय शामिल हुए। क्योंकि वे भी राजनीति में आने से पहले एक पुलिस अधिकारी ही थे। प्रारंभ में वे सूबेदार पद पर थे 2011 में डीएसपी ट्रैफिक रायपुर के पद से इस्तीफा देकर वे राजनीति में आए थे। सागर के उक्त कॉलेज में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे तो अपने पुराने दिनों को याद करने लगे। उन्होंने कहा की कई चुनौतियों का सामना करते उन्होंने कई जगह ड्यूटी की। उस समय मध्यप्रदेश शासन काल था तो ड्यूटी का दायरा भी बहुत बड़ा था। कोरबा, बिलासपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी ड्यूटी लगती थी। कई दंगे, फसाद व रेलवे इंजन आगजनी की घटनाओं के दौरान मोर्चा संभालने उन्हें जाना पड़ता। कोरबा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारनें में उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनके साहसिक कार्यों की वजह से उन्हें प्रमोशन भी मिलता गया और उनका प्रभाव भी बढ़ा। जब 2000 में छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और अजीत जोगी मुख्यमंत्री बने तो उन्हें रायपुर में ट्रैफिक विभाग में पदस्थ किया गया और उस समय रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी अव्यवस्थित थी। अव्यवस्थित रायपुर को व्यवस्थित करने में लगभग 10 सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति सुधरी। दूसरे मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के समय भी उन्हें ओवरलोड उड़नदस्ता राज्य स्तरीय टीम का प्रभारी भी नियुक्त किया था। जो दूसरे राज्यों से आने वाली ओवरलोड गाड़ियों की जांच पूरे छत्तीसगढ़ में करते थे। उस दौर में अजीत जोगी कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य समिति के वरिष्ठ सदस्य भी थे। जिन्होंने फिर राजेंद्र राय को राजनीति में आने प्रोत्साहित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी के लिए उनका नाम दिया फिर उन्होंने इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा राय भी स्वर्गीय अजीत जोगी के कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए। उनसे प्रेरित होकर उनके सानिध्य में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में आए। विधायक चुनाव लड़कर एक बार विधायक भी बने। जोगी के निधन के बाद उन्होंने जनता जोगी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किया। पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, सागर, मध्य प्रदेश (सूबेदार एवं सब-इन्स्पेक्टर) वर्ष 1982-83 बैच के पुलिस अधिकारियों 38 वर्ष पूरा होने पर पुलिस मीट का कार्यक्रम सागर पुलिस महाविद्यालय, मध्य प्रदेश दिनांक 9-10-11 अगस्त 2021 को रखा गया था। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अडिशनल डीजीपी (पुलिस) एवं सागर रेंज के डीआईजी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुंडरदही के पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्हें भी वहां सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page