DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग- अब जेल में बंदी सुनेंगे रेडियो, शुरुआत हुई जगदलपुर से

रायपुर/जगदलपुर – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर में परिरूद्व बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा ’जेल रेडियो’ का शुभारंभ किया गया। जेल रेडियो में बंदियों के द्वारा समाचार हिन्दी, गोंडी एवं हल्बी में सुनाया जाएगा तथा योग, शिक्षा, धार्मिक, सांस्कृतिक, कार्यक्रम के अलावा भजन-कीर्तन, प्रार्थना, गीत, संगीत, कविता, प्रेरणादायक कहानियों के साथ-साथ महापुरूषों की जीवनी प्रस्तत की जाएगी। साथ ही बंदियों के मानसिक एवं बौद्विक विकास हेतु व्यक्तित्व निर्माण संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिदिन जेल रेडियो कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। जिससे बंदियों का सर्वागीण विकास हो तथा बंदी जेल से रिहा होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर अपने परिवार के साथ शांति पूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एवं जेल के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page