DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ढाल सिंह दिल्लीवार को याद किया कांग्रेसियों ने, मनाई पुण्यतिथि

गुंडरदेही। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अविभाजित दुर्ग के पूर्व विधायक एवं पूर्व जनपद सभा अध्यक्ष, प्रखर समाजसेवी,गांधीवादी विचारक स्व दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के 51वीं पुण्यतिथि अवसर पर धमतरी चौक गुंडरदेही में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों द्वारा पूण्य स्मरण किया गया। तत्पश्चात गौरव ग्राम पिरीद में आयोजित देशप्रेम जागरूकता दिवस एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण कोदुराम दिल्लीवार(देवरी), संतुराम पटेल(अर्जुन्दा),भोजराज साहू(गुंडरदेही), रामस्वरुप साहू(अध्यक्ष, तह साहू संघ), भूपेंद्र दिल्लीवार(इंटक के जिलाध्यक्ष), के के राजू चंद्राकर, गौकरण सोनकर,सरपंच अवध राम साहू,उपसरपंच केशव देशमुख,राजाराम चंद्राकर, विनोद साहू,पन्नालाल पटेल,रेवाराम सिन्हा,सुरेश देशमुख सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page