DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बालोद ने मनाया 7वे वर्ष का स्थापना दिवस

बालोद- आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बालोद द्वारा 7वे वर्ष के स्थापना दिवस के मौके पर बूढ़ा देव शक्ति पीठ बालोद में बूढ़ा देव की सेवा अर्जी विनती और आदिवासी महापुरुषों की छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवं भाषण के द्वारा किया गया एवं 7वे वर्ष के वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीरज ठाकुर- जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज, युवा प्रभाग,जिला-बालोद , जिला-प्रवक्ता प्रेमलाल कुंजाम, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ब्लॉक अध्यक्ष ललित कावरे, आदिवासी युवा छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष किशन देहारी, दुर्ग संभाग के अध्यक्ष दुष्यंत नागवंशी, नीरज मंडावी,चेतन ठाकुर, ललित मरकाम, मनीष, भुमिका, रोहणी, राहुल,गगन, दिलीप, खेमराज पिस्दा,रुबी, प्रेमलता, उदय,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी युवाओं के शिक्षा ,स्वास्थ्य ,कैरियर, सवैधानिक अधिकार एवं सामाजिक, रोजगार व्यवसाय के क्षेत्र में आदिवासी युवा छात्र संगठन के उद्देश्यों को बताया गया एवं संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया गया व युवा पदाधिकारी सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया ,इस प्रकार है जिला अध्यक्ष किशन देहारी, सचिव नीरज मंडावी, उपाध्यक्ष मनीषा नेताम, मीडिया प्रभारी खेमराज पिसदा

You cannot copy content of this page