पूर्व विधायक राय की पूर्व सीएम डॉक्टर रमन से मुलाकात, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी हुई भेंट, पढ़िए किन मुद्दों पर हुई चर्चा



गुंडरदेही/ बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय ने 5 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान दोनों प्रमुख से बालोद जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से संबंधित चर्चा की। जल्द ही उन्हें निकट भविष्य में गुंडरदेही आने का निमंत्रण दिया दोनों ने निवेदन को स्वीकार किया। इनके अलावा इस मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक राय ने छत्तीसगढ़ में अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। कहा कि कांग्रेस के काल में सिर्फ योजनाएं बनी है। लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हुआ है। कोई फंड ही नहीं आ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र तक में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं उन्होंने झलमला से लेकर पुलगांव चौक दुर्ग को नेशनल हाईवे घोषित करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से प्रयास करने की मांग की। जिस पर उन्हें आश्वस्त किया कि इस पर ध्यान दे रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में काम स्वीकृत करवाने के नाम पर चल रही कमीशन बाजी की भी बात रखी। बताया कि किस तरह स्थानीय सरपंच को अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जरिए शासन से काम स्वीकृत करवाने के लिए कमीशन देना पड़ रहा है पहले कमीशन फिर काम की नीति बालोद जिले में चल पड़ी है इसके अलावा हाल ही में भरदा कला पंचायत में दिल्ली से पहुंची जांच टीम के बारे में भी चर्चा की। बताया कि किस तरह विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक आदिवासी महिला सरपंच को प्रताड़ित किया गया। उन्हें धारा 40 लगवा कर हटवा दिया गया जबकि वहां मनरेगा के अधिकारियों द्वारा कई तरह की लापरवाही बरती गई थी। सरपंच की कोई गलती नहीं थी। लेकिन उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया और राजनीतिक रोटी सेकने वालों के कारण एक असहाय आदिवासी सरपंच को पद गंवाना पड़ा। इन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा होती रही।

You cannot copy content of this page