DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में कांग्रेसियों ने याद किया महेंद्र कर्मा को

गुरुर। ब्लॉक कांग्रेस गुरुर के नेतृत्व में शहीद स्व महेंद्र कर्मा जी की जयंती मनाई गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के वरिष्ठ नेता झीरम घाटी नक्सली नरसंहार हमले में शहीद बस्तर टाइगर स्व महेंद्र कर्मा जी की जयंती गुरुवार को 1 बजे अंबेडकर चौक गुरुर में मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजली , श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नूतन किशोर साहू के द्वारा शहीद स्व.महेंद्र कर्मा के द्वारा कांग्रेस के लिए किए कार्यो का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नूतन किशोर साहू ,जिला पंचायत के सभापति मीना सत्येन्द्र साहू , जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ,प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिशपुरी गोस्वामी,जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू ,वरिष्ठ असरफ अली ,पूर्व जनपद सभापति रिखी साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप साहू ,धानापुरी उपसरपंच खोमन सिन्हा ,सेक्टर प्रभारी चोवा राम साहू ,पारख साहू ,द्वारिका साहू तथा अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page