DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली के कांग्रेसियों ने मनाई बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की जयंती

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बस्तर टाइगर शहीद महेन्द्र कर्मा की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम शहीद महेंद्र कर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन काशीराम निषाद ने किया।इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू ,के ईश्वर राव,ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय छाजेड़,ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गन्धर्व, जितेन्द्र मेश्राम, अर्जुन यादव, सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी,तरणजीत सिंह,प्रभजीत सिंह,डोमेंद्र सावलकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरी शंकर पिपरे,अजय बघेल, जैन राजा, लिनेश बंसोड़े,मोहम्मद अमान,धनराज दर्रो, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page