DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा में आवास विहीन परिवारों के स्थायी बसर के लिए प्रयास- राजीव आश्रय योजना का पट्टा दिलाने एसडीएम और तहसीलदार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

डौंडीलोहारा। देवार जाति के लोगों को भूमि हक स्वामी और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सहित वार्ड 14 के पार्षद नारायण सिन्हा ने संयुक्त रूप से एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा आम नागरिकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। इसलिए ये मांग की जा रही। विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहा देवार जाति के लोगों को राजीव आश्रय योजना पट्टा मिलना उनका हक है यह पूरी होनी चाहिए । नारायण सिन्हा वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद ने कहा की देवार जाति के लोगों को एवं अन्य समुदाय के भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिले यह हमारा उद्देश्य है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल और तहसीलदार रामरतन दुबे को वार्ड क्रमांक 14 में स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम के पास और तलाब पार के नीचे 35 वर्षों से शासकीय भूमि पर काबिज डौंडीलोहारा नगर में निवासरत देवार जाति/ एवं देवार समाज के 11 परिवार के मुखिया के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण राजीव आश्रय योजना के तहत देवार समाज के सभी नागरिकों को भूस्वामी हक में राजीव आश्रय योजना का पट्टा प्रदान करने के लिए और वार्ड क्रमांक 11 में निवासरत देवार जाति व अन्य समाज के लोग शासकीय भूमि पर 35 वर्षों से काबिज हैं, जो की 28 परिवार निवासरत है उसे भी राजीव आश्रय योजना मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत भूमि हक स्वामी पट्टा प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौपकर नियमानुसार अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। ताकि डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में 35से 40 वर्षों से शासकीय भूमि पर कब्जा करके झोपड़ी बनाकर रहने वाले देवार समाज व अन्य समाज के नागरिकों को डौंडीलोहारा नगर पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाई जा सके। इसके लिए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा पूर्व में तहसीलदार ,एसडीएम और कलेक्टर प्रशासन अमला के साथ-साथ नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया से भी चर्चा की है। इस बीच शासन और प्रशासन के माध्यम से आने वाले समय में जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान निकाल कर राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टा प्रदान करने का रास्ता निकालने की कही गई और श्रीमती साहू द्वारा तहसीलदार एसडीएम कलेक्टर और नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से मांग की गई की इस समस्या का हल निकालते हुए चट्टान भूमि को आबादी भूमि , घास भूमि या नजूल भूमि घोषित कर डौंडीलोहारा नगर में आवास विहीन देवार समुदाय एवं अन्य समाज के लोगों को राजीव आश्रय योजना या अन्य किसी योजना का लाभ देते हुए पट्टा प्रदान करने और डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए ताकि हमारे नगर के आवास विहीन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाई जा सके।

You cannot copy content of this page