DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-कोरोना बालोद में 4000 पार,अब तक 20 मौतें हो चुकी विभाग के रिकॉर्ड अनुसार, देखिए कहां कितने बढ़ गए मरीज

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब बालोद जिले में कोरोना का ग्राफ चार हजार को पार हो चुका है। आज तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4025 बताई जा रही है।तो वहीं छुट्टी होने वालों की संख्या सिर्फ 90 है। आज कुल 45175 लोगों का कोरोना सैंपल लेकर जांच किया गया। 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ब्लॉक वार स्थिति देखें तो बालोद में 23, डौंडी में 13 , डौंडी लोहारा में 4 ,गुरुर में 23, गुंडरदेही में 4 मरीज मिले हैं। तो वही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 683 हो गई है। आज तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3322 है। तो रिकॉर्ड के मुताबिक कोरोना से मरने वाले की संख्या बालोद जिले में 20 बताई जा रही है। तो वही घर पर रहकर 356 लोग इलाज करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page