DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब सोसायटी में अचानक पहुंच गए एसडीएम जांच करने, मच गया हड़कंप, देखिए क्या हुआ गुंडरदेही के इन सोसायटियों में

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही के एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल आज अचानक विभिन्न सोसायटी सेवा सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। पहले से किसी को नहीं बताया गया था कि आज एसडीएम दौरे पर आ रहे हैं। अचानक उनकी एंट्री से सोसायटी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को किसानों के पंजीयन कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ तहसीलदार अश्वन कुमार पुसाम भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से एसडीएम सहकारी समिति कांदुल, अर्जुंदा, मटिया और ओडारसकरी में औचक निरीक्षण कर कृषकों के धान पंजीयन के बारे में जानकारी लेकर पंजीयन कार्य में शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी हल्का पटवारियों को अपने अपने क्षेत्र के समितियों में जाकर नियमित रूप से बैठकर किसानों का पंजीयन से संबंधित रकबा संशोधन, रकबा सुधार, त्रुटि सुधार, फौती नामांतरण आदि समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए कृषकों का धान पंजीयन अति शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया गया।

You cannot copy content of this page