DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा विभाग बालोद की ब्लॉक मध्यान्ह भोजन प्रभारी रजनी वैष्णव हुई कोरोना की शिकार, इधर पाररास व परसदा में फिर बढ़े मरीज

बालोद। बालोद ब्लाक के शिक्षा विभाग में पदस्थ मध्यान्ह भोजन योजना की ब्लॉक प्रभारी रजनी वैष्णव भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुछ दिन पहले वह रायपुर गई थी वहां से आने के बाद उनकी तबीयत में बदलाव आया। जब उन्होंने आशंका वश पहले एंटीजन टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद वह बालोद में होम आइसोलेट हो गई है और घर पर आकर इलाज करा रही है। तो वहीं रजनी वैष्णव ने लोगों से अपील की है कि जो भी उनके विगत दिनों प्रत्यक्ष संपर्क में थे वह भी अपनी कोरोना जांच सुरक्षा के लिहाज से करवा ले। तो वही उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। तो इधर उनके कोरोना पॉजिटिव आने पर शिक्षा विभाग सहित मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े समूह की महिलाओं ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इधर बालोद के पाररास, परसदा में फिर बढा कोरोना केस

वही बालोद ब्लॉक में पाररास व परसदा (जगन्नाथपुर) में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में 35 मरीज कोरोना के हैं।

You cannot copy content of this page