घर की लक्ष्मी घरेलू हिंसा की शिकार- पत्नी ने लगाया पति पर चरित्र संदेह के नाम से प्रताड़ित कर गला दबाने का आरोप, महामाया थाने में केस दर्ज



बालोद- बालोद के महामाया थाने में एक पत्नी द्वारा अपने ही पति चरित्र संदेह को लेकर प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है जिस पर निरीक्षक महिला सेल बालोद प्रभारी द्वारा जांच के बाद धारा 498 ए का केस फाइल किया कर विवेचना किया जा रहा है. 1 अगस्त को प्रार्थीया एक महिला निवासी ग्राम मलकुंवर थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा थाना महामाया में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश करने के बाद केस दर्ज किया गया है. 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि मेरा विवाह वर्ष 2012 में शीतल राम निवासी मलकुंवर थाना महामाया जिला बालोद से हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुआ था । शादी के एक साल बाद मेरे पति मेरे चरित्र के उपर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट और अपमानित करता था । मेरे दो बच्चे है यह समझकर मै अपने पति को गाली गलौच, मारपीट, प्रताड़ना को सहती रही लेकिन मेरे पति में कोई सुधार नही आया। मेरे पति का प्रताड़ना दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा. 11 अगस्त 2013 से 15 जुलाई 2021 तक लगातार मेरे चरित्र पर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट, क्रूरता पूर्वक व्यवहार कर मुझे अपमानित कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है । 6 फरवरी 2021 को मेरे पति द्वारा गाली गलौच, मारपीट करना, गला दबाने से शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में ईलाज भी करवाई हूं । महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

You cannot copy content of this page