DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउटिंग पर ऑनलाइन हुआ प्रवेश पाठ्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण

बालोद – भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के तत्वाधान में वर्चुअल स्काउटिंग प्रशिक्षण स्काउट गाइड के बच्चों को दिया गया। कार्यक्रम के मार्गदर्शन राज्य के संयुक्त राज्य सचिव सीमा साहू, जिले के अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, सचिव जितेंद्र शर्मा, डीओसी गाइड धनेश्वरी सोनवानी, असिस्टेंट डीओसी प्रेमलता चंद्राकर, कोषाध्यक्ष मिलन सिन्हा के मार्गदर्शन से किया गया. प्रशिक्षण प्रार्थना से शुरू किया गया.,इसके पश्चात संयुक्त राज्य सचिव द्वारा वर्ल्ड स्कार्फ़ डे के सेरेमनी को स्काउट गाइड प्रतिज्ञा द्वारा किया गया. साथ ही स्काउटिंग के सिद्धांत को बताया गया. प्रशिक्षण प्रवेश पाठ्यक्रम पर आधारित था. प्रशिक्षण जिले के अनुभवी,लीडर्स द्वारा दिया गया. जिसमें प्रार्थना,संचालन – कैशरीन बेग,ALT रेंजर लीडर,शा हाई स्कूल भण्डेरा. स्काउट/ गाइड सेल्यूट, साईंग, मोटो – भागवत साहू -प्रि ए एल टी स्काउट मास्टर, शा उ मा शा रिवागहन, स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त,- मिलन सिन्हा, प्रीएएलटी स्काउट मास्टर,शा उ मा शा, दुधली,स्काउट यूनिफार्म-  चंदशेखर दिल्लीवार, HWB शा उ मा शा ,मोहन्दीपाठ गाइड यूनिफॉर्म- लिली पुष्पा एक्का HWB, रेंजर लीडर, द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में ब्लॉक् के संयुक्त सचिव गुरुर नीता बघेल, नोम साहू, गायत्री साहू, पूर्व डीओसी सूरज कसार, स्काउट गाइड बच्चों में अजय कुमार, भवानी प्रसाद, भूमिका, भ्रहमेश्वरी कोमरे, चंद्रकांत साहू,चित्रांश कुमार, संजय,शिवानी, स्नेहिल, सुनिधि, टामेंद्र, तंजिया, मोहन, नेहा साहू, पायल स्काउट गाइड उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए।

You cannot copy content of this page