DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजयुमो उपाध्यक्ष अधिवक्ता नितिन भांडेकर ने 12वी में 95% लाने पर दीपांशु को किया सम्मानित

डौंडीलोहारा- विकासखंड अंतर्गत ग्राम अरजपुरी के दीपांशु (पिता श्री गुरुप्रशाद माता श्री मति रेखा बाई)जो की गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल लोहारा में अध्ययनरत था, जिसने 12वी कक्षा मैथ्स विषय में 95 प्रतिशत प्राप्त कर अपने गांव का और अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। दीपांशु के अच्छे परीक्षा परिणाम को देखते हुए भाजयुमो उपाध्याक्ष अधिवक्ता नितिन भांडेकर ने दीपांशु के निवास स्थान पहुंच कर उसे उपहार देकर सम्मानित किया. आने वाले समय में और अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र ,एवं अपने माता पिता का नाम और रोशन करे ऐसी शुभकामनाएं दी। साथ ही नितिन भांडेकर ने कहा हमारे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गौरवशाली कोई कार्य नहीं किया,किंतु हमारे प्रदेश के बच्चो ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने की कोई कसर नहीं छोड़ी, बस्तर के बेटे सहदेव ने सांस्कृतिक रूप से बहुत सुंदर कार्य किया एवं बहुत आगे गए, मैं उनको भी मीडिया के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके भी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

You cannot copy content of this page