DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING- सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता अश्वन बारले के पिता की कोरोना से मौत, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांसे

अब तक कोरोना का ग्राफ देखिए

बालोद। सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला सतनामी समाज के संरक्षक अश्वन बारले के पिता गोवर्धन प्रसाद बारले उम्र 65 साल की अभी रात 10:00 से 10:30 बजे के बीच कोरोना से मौत हो गई। उन्हें जिला कोविड अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस निधन से जिला सतनामी समाज सहित भाजपा में शोक का माहौल है। वहीं एकाएक इस बड़ी खबर से लोग स्तब्ध हैं। गोवर्धन प्रसाद ग्राम पड़कीभाट के रहने वाले थे। परिवार में उनके अलावा अन्य चार लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है ।जिसमें उनकी पत्नी, उनकी बहू, दो बच्चे भी पॉजिटिव आए हैं। अश्वन की रिपोर्ट नेगेटिव है। अश्वन ने dailybalodnews.com को बताया कि उनके पिता को उन्होंने 14 अक्टूबर को पहले बालोद में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था फिर नांदगांव के ही एक जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार ही नहीं आ रहा था। जिसे देखते हुए उन्हें आज ही वापस जिला कोविड-19 अस्पताल थे लेकिन और उनके पिता की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों का होम आइसोलेशन पर इलाज चल रहा है।

You cannot copy content of this page