DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रतिभा त्रिपाठी को मिला क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले शिक्षक साहित्य दर्पण राष्ट्रीय पुरस्कार

बालोद।बाल रक्षा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र के द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन करवाया गया। इसमें देशभर के सरकारी स्कूलों से शिक्षकों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन में सभी रचनाकारों ने अपनी बढ़-चढ़कर प्रस्तुति दी। सभी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुरु की महत्ता का बखान किया। इस सम्मेलन छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के सरकारी मिडिल स्कूल गोड़ेला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कविता के द्वारा जीवन में गुरु की महिमा के महत्ता पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित प्रतिभा त्रिपाठी को अपनी कविता की रचना के लिए क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले शिक्षक साहित्य राष्ट्रीय दर्पण के पुरस्कार से नवाजा। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर रानी खेड़ी कर ने व बाल रक्षक प्रतिष्ठान के सभी सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page