DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- चोरों की चालाकी- दिन में धान कोचियों की तरह गली में घूम कर रेकी, आधी रात बनाते थे सूने मकानों को निशाना, बालोद सहित कई जिलों में चोरी करने वाले दुर्ग के 6 चोर इस तरह आए पुलिस की पकड़ में, पढ़िए कहानी

बालोद पुलिस की अंर्तजिला चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई,
थाना अर्जुन्दा के ग्राम टिकरी, कांदुल, देवगहन, डुण्डेरा के सूने मकान का ताला तोड़ कर नगदी रकम ,सोना चांदी के जेवरात,टीवी, बर्तन चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

ट्रक ,407 में धान लोडिंग करके अर्जुन्दा क्षेत्र आता था और गाडी सड़क पर खड़ी कर सूने मकान की रेकी कर वापस आकर अपने साथी के साथ देते थे चोरी की घटना को अंजाम

बरामद जेवर सामान

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की शिनाख्ती

आरोपियो के द्वारा जिला बालोद के अलावा जिला दुर्ग, जिला राजनांदगांव, जिला बेमेतरा में कई चोरिया करना कबूल किया गया

आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 06 नग चांदी का सिक्का, चैन ,03 नग मोटर सायकल, कलर टी.वी 32 इंच, कढाई, सिलाई मान कुल मशरूका लगभग 05 लाख बरामद

बालोद। जिले की अर्जुंदा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। जो अक्सर सूने मकानों को टारगेट करते थे और आसपास के कई जिलों में चोरी कर चुके हैं। यह बकायदा बाहर से ट्रकों या पिकअप धान भरकर कोचिये की तरह आते थे और सुने घरों की रेकी करके मौका पाकर चोरी करके फरार हो जाते थे। सीसीटीवी फुटेज से इनका क्लू मिला और एक के बाद कई चोरियों की कड़ी मिल गई। इसका खुलासा पुलिस ने 27 जुलाई की शाम को किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम देवगहन में दिनांक 7/08जुलाई.2021 , ग्राम कांदुल में 02/03जुलाई.2021, ग्राम टिकरी में 05 जुलाई.2021 एवं ग्राम डूण्डेरा में दिनांक 05/08 जुलाई.2021 के कुल 4 सूने मकानों में अज्ञात चोर द्वारा प्रवेश कर प्रार्थियों के घर से नगदी रकम सहित सोने ,चांदी के जेवरात, टीवी ,बर्तन इत्यादि चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी.टेकराम राम निषाद ग्राम देवगहन,.गैंद लाल साहू ग्राम कांदुल,.भूषण लाल साहू ग्राम टिकरी गंगाराम ठाकुर ग्राम डुण्डेरा की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध अलग अलग अपराध पर धारा-457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावयक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा के साथ सायबर सेल बालोद की एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम अर्जुन्दा, टिकरी, डुण्डेरा, कांदुल से आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के ग्रामीणो से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तला प्रांरभ की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी /तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी हर्षित नागरे , तिलेवर वर्मा उर्फ छोटू , राजेवर यादव, रमे वर्मा को मिल पारा दुर्ग से और भुनेवर वर्मा को ग्राम परपोड़ा थाना-साजा जिला बेमेतरा , अजय पटेल को ग्राम दनिया थाना-बोरी जिला दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह समान बरामद

आरोपियो के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 06 नग चांदी का सिक्का, चैन ,03 नग मोटर सायकल, कलर टी.वी 32 इंच, कढ़ाई, सिलाई मान कुल मारूका लगभग 05 लाख बरामद किया गया।

यह था तरीका वारदात का

  • गिरोह के सदस्यों द्वारा ट्रक, 407 गाडी में ड्रायवर ,कडेक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रो में जाते है और गांव के ही सूने मकानों की रेकी करते है। और काम से वापस लौट कर अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से मोटरसायकल से रेकी किये गये जगहों पर शाम को लगभग 5ः00 बजे दिन के प्रकाश में पहुचकर ताले लगे बंद सूने मकानों को देखा करते उसके पश्चात रात्रि में 10 बजे यह पुख्ता करते कि मकान मालिक घर से बाहर है, चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उनके लिए पूर्णतः सुरक्षित है। अंततः अपने साथीगण के साथ रेकी किये सूने मकान पर रात्रि 12 से 1 बजे के आसपास सब्बल, राड या घर में ही पडे़ लोहे के छड़ आदि से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

यहां भी कर चुके चोरियां

आरोपियों द्वारा जिला बालोद के 4 एवं जिला बेमेतरा के 1 , जिला दुर्ग 4 और जिला राजनांदगांव 2, कुल 11 प्रकरणों मे चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। संबधित थानों को सूचित किया गया है। विवेचना जारी है।

ये है चोरों का बायोडाटा

हर्षित नागरे उर्फ ऋषि पिता राजकुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना गंज मंडी के पीछे मील पारा दुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)
तिलेवर वर्मा उर्फ छोटू पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा दुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)
अजय पटेल पिता कमलेष पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दनिया थाना-बोरी जिला दुर्ग (छ0ग0)
भुनेवर वर्मा पिता स्व.खेदराम वर्मा उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम परपोड़ा थाना-साजा जिला बेमेतरा (छ0ग0)
रमेश वर्मा पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा दुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)
राजेवर यादव उर्फ छोटू पिता द्वारका यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी डिपरा पारा दुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)

पकड़ने में इनकी अहम भूमिका

उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, सउनि रमेश सिन्हा, सउनि डी.एस साहू ,प्रधान आरक्षक विकास सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेवर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे एवं सायबर सेल से आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

एसपी ने की ये अपील

आम जनता से अपील की गई कि उक्त घटना में प्रार्थियो के सूने मकान में चोरी की गई है। सभी लोग अपने -अपने घरों मे सीसीटीवी कैमरा लगायें एवं घर से कही बाहर जाते है तो पडोस को सूचित करें। आने जाने वाले लोंगो पर नजर रखें । सदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर अपने नजदीकी थानों का सूचित करें। आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे। दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।

You cannot copy content of this page