DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड पर हुआ ऑनलाइन प्रशिक्षण ताकि बच्चे रहे अपडेट

बालोद
भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बालोद के द्वारा स्काउटिंग/गाइडिंग गतिविधियों एवं इसके बुनियादी तथ्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि कोरोना काल में विद्यालय नहीं खुलने से स्काउट/गाइड गतिविधिया बंद हो गई है। जिसके कारण बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर भी समाप्त हो गया है। क्योंकि चरित्र निर्माण करने के लिए यह नितान्त आवश्यक है कि बाह्य गतिविधिया निरंतर आयोजित होती रहे। इसी क्रम में इस आभासी प्रशिक्षण में संयुक्त राज्य सचिव सीमा साहू के द्वारा छात्राओं को स्काउटिंग की बुनियादी तथ्यों से कराते हुए स्काउटिंग क्या है, क्यों है, इसका प्रचार प्रसार किस तरीके से हुआ और वर्तमान परिपेक्ष्य में इसकी क्या उपयोगिता है? इस विषय पर सारगर्मित जानकारी दी गई । जिला की गाइडर केशरीन बैग के द्वारा झंडा गीत, यूनिफार्म, दल प्रवेश की जानकारी दी गई । इस आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसटीसी सरिता पांडे, अध्यक्ष सुभाष पुसतकर, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर गाइडर कमला वर्मा, मधुमाला कौशल, सचिव जितेन्द्र शर्मा, डीओसी धनेश्वरी सोनवानी, प्रेमलता चन्द्राकर, बच्चे, शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

You cannot copy content of this page