DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक तरफ बालोद पुलिस चला रही साइबर कवच अभियान, दूसरी ओर ओएलएक्स में सामान खरीदने के नाम पर हो रहे लोग धोखाधड़ी के शिकार, फिर सामने आया एक नया केस, पढ़िये खबर

बालोद – एक तरफ जहां एसपी सदानंद कुमार लोगों को साइबर अपराधों के प्रति रोकथाम के लिए साइबर कवच अभियान चला रहे हैं. दूसरी ओर पढ़े लिखे लोग ही ऐसे अपराध के चंगुल में फंस रहे. एक नया मामला डौंडीलोहारा थाने में सामने आया है. जहां ओएलएक्स से बोलेरो खरीदने के नाम से एक व्यक्ति 20 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गया. इस बार भी अज्ञात आरोपी ने सामने वाले को सेना का जवान बताकार बेवकूफ बनाया. ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सेना के जवान के नाम से ठगी हो चुकी है.

पढ़िये इस नए केस को ताकि आप रहे सावधान

फगेश्वर साहू निवासी करिया गोंदी ने बताया 17 जुलाई  को अपने मोबाइल से OLX में वाहन खरीदने के लिए देखा तो एक बोलेरो सफेद रंग की गाडी जिसकी कीमत 2,00,000 रूपये लिखा हुआ था उसके नीचे में वाहन मालिक का मोबाइल नंबर 9733477640 दिया था, उसमें मेरे द्वारा अपने मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो अपने आप को सैनिक होना बताया तथा जांजगीर चांपा में ड्यूटी करना बताया, फिर हम दोनो के बीच बोलेरो वाहन का सौदा तय हुआ, उसने 2,00,000 रूपये में से 20,000 रूपये कम कर दिया व मुझे 1,80,000 रूपये में बोलेरो गाडी को बेचने के लिए राजी हो गया। गाडी मालिक ने मुझे कहा कि बोलेरो को भेजने के लिए पहले 5,000 रूपये जमा करना पडेगा तब मैने गाडी मालिक के द्वारा दिये गये PYTM नंबर 9776306589 में दिनांक 20.07.2021 को 5,000 रूपये ट्रांसफर करवाया था, पैसा भेजने के बाद गाडी मालिक ने कहा कि 21.07.2021 को दोपहर 01.00 बजे तक आपको गाडी मिल जाएगी। 21.07.2021 को 01.00 बजे तक गाडी नही आई तब मैने वाहन मालिक को फोन लगाया तो उसने बताया कि गाडी आधे रास्ते तक आ गई है और जो ड्रायवर गाडी को लेकर आ रहा है वह तुमसे संपर्क करेगा फिर कुछ देर पश्चात मोबाइल नंबर 8175808298 से मुझे फोन आया उसने बताया कि मैं गाडी का ड्रायवर हूं, और उसे तुम्हारे पास लेकर आ रहा हूं, गाडी आधे रास्ते तक आ गई है, उसका जीपीएस खराब हो गया है उसे ठीक कराने के लिए तुम्हे 15,000 रूपये भेजना पडेगा तब मैंने पुन: गाडी मालिक के द्वारा दिये गये PYTM नंबर 9776306589 में 15,000 रूपये दिनांक 21.07.2021 को ट्रांसफर किया पैसा ट्रांसफर होने के तुरंत बाद मुझे वाहन मालिक का फोन आया उसने मुझसे कहा कि तुम्हे 15,000 रूपये नही 14,999 रूपये जमा करना था, तुमसे गलती हो गई तुम तुरंत 14,999 रूपये फिर जमा करो तभी तुम्हे गाडी मिल पाएगी, तब मुझे शंका हुआ कि यह फर्जी काल है। मोबाइल नंबर 9733477640, एवं 8175808298 के धारक द्वारा छल पूर्वक मुझसे बोलेरो वाहन बेचने के नाम पर PYTM नंबर 9776306589 में कुल 20,000 रूपये डलवाकर मेरे साथ धोखाधडी किया गया है।

You cannot copy content of this page