DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर की सीमा साहू बनी अब छत्तीसगढ़ की दूसरी गाइड लीडर ट्रेनर

बालोद/ गुरुर।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुर की व्याख्याता सीमा साहू को राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजकुमार कौशिक निदेशक राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के हाथों छत्तीसगढ़ के अब तक के दूसरे लीडर ट्रेनर गाइड का प्रमाण पत्र एवं आनरेबल चार्ज प्रदान किया गया। सरिता पांडेय राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड द्वारा एल टी पिन पहनाया गया । सीमा साहू कई वर्षों से स्काउटिंग में बालोद जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्तमान में राज्य संयुक्त सचिव गाइड के उत्तरदायित्व का भी निर्वाहन कर रहीं हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य से अब तक की दूसरी लीडर ट्रेनर गाइड बनने पर जिला अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, सचिव जितेंद्र कुमार शर्मा, डी ओ सी प्रेमलता चंद्राकर, स्काउट मास्टर मारुति शर्मा एवं जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें प्रदान की।

You cannot copy content of this page