अगले चुनाव से पहले ही राजनीति दांव-भंडेरा एवं सुरसुली की सरपंच सहित 42 महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता



देवरीबंगला / ग्रामीण महिलाओं में कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ते जा रहा है बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर तथा संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद के समक्ष भंडेरा की सरपंच खेमिन ढाले तथा सुरसुली की सरपंच ऐवनी साहू सहित 42 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों महिला सरपंचों ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं सहित ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है उन्होंने छत्तीसगढ़ के खेल, तीज त्यौहार तथा सांस्कृतिक परंपराओ को पुनर्जीवित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा कांग्रेस प्रवेश करने से क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, प्रकाश नाहटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार संतु राम पटेल, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सुचित्रा साहू, चुकेश्वर साहू, सागर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, प्रदेश सचिव तुकाराम साहू, डॉक्टर नारायण साहू, संजय साहू, अनुभव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page