DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“पुलिस झंडा दिवस” पर व्हालीबाल, बैडमिन्टन खेल का शुभारंभ

धमतरी । जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार जवानों के मनोबल बढाने एवं जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज “पुलिस झंडा दिवस 21 अक्टूबर” को पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानू द्वारा उन सभी वीर जवानों के शहादत को याद में बैडमिंटन एवं व्हालीबाल खेल स्वयं खेलकर खेल का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाईन धमतरी में आज बैडमिंटन एवं व्हालीबाल खेल का आयोजन किया गया है जो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा खेली जायेगी।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के.देवराजू, निरीक्षक गगन वाजपेयी, सुबेदार रेवती वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page