DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के शिक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान, प्राप्त हुआ प्रतीक चिन्ह

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला छोटापारा कपरमेटा के शिक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक का सम्मान मिलने पर शाला में सम्मानित किया गया। विगत वर्ष श्री अरविन्दो सुसाइटी राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षकों का केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा वर्चुअल सम्मान किया गया था। जिसमें बालोद जिला से षड प्रकाश किरण कटेन्द्र सहायक शिक्षक का सम्मान हुआ था। जिसका प्रतीक चिह्न डाॅक विभाग से प्राप्त हुआ। सम्मानित शिक्षक को बधाई देते हुए संकुल समन्वयक अनिल साहू ने बताया कि शिक्षक कटेन्द्र प्रतिभावान शिक्षक है। वे शिक्षण कार्यों के साथ साथ कला एवं साँस्कृतिक कार्यों में दक्ष हैं। उनकी शैक्षिक गतिविधियों का लाभ बच्चों का सतत मिलता है ।

यह उपलब्धि एवं सम्मान पा चुके

  • सहायक शिक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र को उनकी उत्कष्ट कार्यशैली पर बहुत से सम्मान मिले हैं। जिसमें जिला स्तरीय नवाचारी शिक्षक सम्मान , मुख्यमंत्री गौरव अंलकरण शिक्षा दूत सम्मान , शिक्षा रत्न सम्मान , कला सम्मान , साँस्कृतिक दूत अंलकरण , शैक्षिक बाल मेला संचालन पर जिला स्तरीय सम्मान , लोकमंच कलाकार सम्मान मिल चुका है।
    इस अवसर पर आर गंजीर प्रधान पाठक एवं मोहल्ला क्लास में बच्चे उपस्थति रहे। शिक्षा विभाग की ओर से जी एल खुरश्याम एपीसी , विकास खंड शिक्षा अधिकारी यूएल नागवंशी , बीआरसीसी एनसाहू ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाऐं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page