DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय विद्यालय(हिंदी माध्यम) गुपचुप बंद कर स्टॉफ के तत्काल स्थानांतरण प्रस्ताव आदेश से क्षेत्र में मचा हड़कंप स्थानीय जनमानस ने किया उग्र आंदोलन और न्यायिक लड़ाई की व्यापक तैयारी

रामानुजनगर(भुवनेश्वरपुर):- छत्तीसगढ़शासन उपसंचालक लोकशिक्षण संचालनालयरायपुर ने दिनाँक 13 जुलाई सन 2021 को एक गुपचुप आदेश जारी कर स्वीकृत स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय स्थित समस्त हाई/हायर सेकेंड्री शालाओं को बंद कर समस्त शैक्षणिक एवं अन्य स्टॉफ का अन्यत्र विद्यालयों में स्थानांतरण प्रस्ताव जिला कलेक्टर के अनुमोदन से तत्काल 20 जुलाईसन 2021तक मांगा है।विद्यालयों को सदैव के लिए बंद होने एवं शिक्षकों के तत्काल स्थानांतरण की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।स्थानीय आमजनमानस इस छात्र-जन विरोधी फैसले से भारी आक्रोशित है,वह ठगा हुआ महसूस कर रही है।शासन और शिक्षा विभाग का यह फैसला छात्र और अभिभावकों को दुःखी तो किया ही साथ ही यह जनविरोधी, गैर कानूनी,पाँचवी अनुसूची के अधिकारों का बलात अतिक्रमण भी है। इस बावत कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(हिंदी माध्यम) भुवनेश्वरपुर यथावत ही रहे का प्रस्ताव स्थानीय ग्रामसभा के साथ आसपास की ग्रामसभाओं ने भी प्रस्ताव पारित कर दिया (विदित हो कि जिला सूरजपुर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है सो ग्रामसभा विशेष शक्तिशाली हो जाती हैं)।यह निर्णय क्षेत्र को पचास साल पीछे ले जाने वाला सिद्ध हो रहा है,कई जगहों पर स्कूल खोलने आंदोलन होता है पर यहाँ बंद हो रहा है,आखिरकार स्थानीय बच्चे मातृभाषा/राष्ट्रभाषा में पढ़कर कौन सा पाप/अपराध कर दिए कि सरकारें स्थानीय विद्यालयों को पूर्णतः बंद कर दे रही हैं,ऐसा लोकअपराध पूर्व में हो चुका है।स्थानीय जिलापंचायत सदस्य शशि सिंह ने शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह से चर्चा की तो उन्होंने स्कूल बंद होने,शिक्षकों के स्थानांतरण की बात से इंकार किया तो आखिर लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर ने किस नीयत से यह आदेश प्रसारित किया है,यह जांच का विषय है।प्रेमनगर क्षेत्र के स्थानीय विधायक खेलसाय सिंह की बहू एवं विधायक प्रतिनिधि तथा जिलापंचायत सदस्य उषा सिंह ने इस बावत विधायक,जिलापंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर गौरव सिंह से चर्चा की प्रथमतः माननीय विधायक जी ने शासनस्तर पर इस हेतु प्रयास कर विद्यालय को यथावत ही रखने पहल करने का भरोसा दिलाया।वहीं सूरजपुर जिलापंचायत अध्यक्ष ने किसी भी स्थिति में स्कूल न बंद होने की बात कही , जिला सूरजपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि विद्यालय बंद होने और स्थानांतरण शासन स्तर का निर्णय है , उसका समाधान शासन स्तर पर ही हो सकता है,।
जनपद सदस्य प्रमिला साहू एवं जगपति साहू,सरपंचगण हुलास सिंह,श्रीमती सीताबाई, अकिलचंद्र राजवाड़े,सांसद प्रतिनिधि रामकृष्ण साहू,राजेश शर्मा ने संयुक्त बयान देकर कहा कि स्थानीय पांचवीं अनुसूची ग्रामसभाओं ने हिंदी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर को यथावत ही रखने माह जनवरी सन 2021 में प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं पाँचवी अनुसूची क्षेत्र की संरक्षक माननीया श्रीमती अनुसुइया उइके,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,छ ग शासन के मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव,जिलाकलेक्टर,जिलाशिक्षाअधिकारी को द्वारा कलेक्टर एवं पंजीकृत डाक से आवेदन प्रेषित किया था।विदित हो कि जून-जुलाई सन 2021सत्रारम्भ में संचालक लोकशिक्षण संचालनालय एवं जिलाशिक्षाअधिकारी के निर्देश पर लगभग एक हजार बच्चों को प्रवेशित भी किया जा रहा है।पूरे प्रदेश में पुराने डाइस कोड पर नया स्कूल स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम खोलना यह वर्तमान और भविष्य में छत्तीसगढ़ शिक्षा व्यवस्था के लिए भयावह संकेत है।स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय के एवज में हिंदी माध्यम विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर को बंद करने का निर्णय छात्रहित ,अभिभावक,आमजनता के हितों के पूर्णतः विरुद्ध तो है ही तथैव यह फैसला ग्रामसभा,स्थानीय क्षेत्रवासियों के लोकहित,पाँचवी अनुसूची के प्रावधानों का भी बलात अतिक्रमण और हत्या है ।यदि उक्त विद्यालय को छात्र,अभिभावक, जनहित में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा यथावत रखने का निर्णय तत्काल नहीं लिया जाता है तो स्थानीय आमजनता, छात्र, अभिभावक, क्षेत्र के समाजसेवियों एवम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापक एवं उग्र आंदोलन किया जावेगा तथा इस बावत न्यायालय जाने का भी निर्णय लिया गया है।न्यायार्थ और लोक हितार्थ की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जावेगी।

You cannot copy content of this page