केंद्र से खाद व वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हुई इसलिए कमी ,बेवजह हल्ला कर रहे हैं भाजपाई: केशव शर्मा



बालोद– जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद ने महिला समूहो से चर्चा करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कई लोगों का रोजगार, व्यवसाय छिन गए। लोग अपने परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहे है। ऐसे हालात में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, खाद्य तेल की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार जनता के ऊपर दोहरी मार दे रही है जो असहनीय है। केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब इतनी महंगाई नही बढ़ी थी उसके बाद भी भाजपा के लोग बेवजह हंगामा करते थे। केंद्र में भाजपा की सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल है। उसके बाद भी भाजपा के विधायक सांसद, कार्यकर्ता मुंह तक नही खोल रहे है।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गाव,गरीब, किसान स्व सहायता समूह सहित सभी वर्गो के लिये काम कर रही है। श्री बघेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में भाजपा का खिसकता जनाधार से भाजपा नेता बौखलाए गए है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मनगढंत व बेबुनियाद बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। जबकि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नही है वे केवल पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी है।केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को रासायनिक खाद, वैक्सीन तथा टैक्स की जो राशि मिलनी उसे भी केंद्र सरकार नही दे कर कोरोना काल मे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार की जा रही है उसका विरोध करती है। बढ़ती महंगाई के विरोध में आने वाले दिनों में विरोध का स्वर और मुखर होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की हित के लिये सड़क की लड़ाई लड़ते रहेगी। सुरेगांव, भेड़ी(सु), भंडेरा, परसाडीह, केवटनवागांव, के समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page