DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस चिटफंड कम्पनी ने बालोद के 5782 निवेशकों से 30 करोड़ 6 लाख 65,868 रूपये ठगे, जगदलपुर से डायरेक्टर गिरफ्तार

बालोद। प्रार्थी संतोष कुमार कोमा ने थाना दल्लीराजहा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सन 2011 मे सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर्स के द्वारा अपने एजेंट्स के माध्यम से जिला बालोद के व अन्य आस-पास के स्थानों पर अपना कार्यालय खोलकर रूपये कमाने एवं पैसा दोगुना करने, कम समय में अधिक ब्याज देने की लुभावनी स्कीम खोलकर निवेशकां से करोंड़ो रूपये जमा करवाकर धोखाधड़ी कर उक्त कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर आरोपीगण भाग गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 136/2016 धारा 420,406,467,468,120 बी भा.द.वि. एवं धारा 3,4,5,10 ईनामी चिट एवं धन परिचालन पाबंदी अधियिम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कंपनी द्वारा जिला बालोद के 1275 निवेशकों से कुल 123697015 रूपये की ठगी की गई है। निवेशकों को रूपये वापस दिलाने के लिए इस कंपनी के सम्पत्ति की कुर्की कार्यवाही की जा रही है।
विवेचना के दौरान चिखलाकसा (राजहरा) कार्यालय से उक्त चिटफण्ड कंपनी में लोगां के द्वारा जमा किये गये करोड़ो रूपये की जमा रकम का बांड पेपर को जप्त किया गया। प्रकरण मे कंपनी के मुख्य डायरेक्टर श्रीमती वंदना भापकर को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी बाला साहब भापकर घटना के बाद से फरार होने से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में होना पाये जाने से प्रोडक्शन वारंट से थाना राजहरा लाकर 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल बालोद में भेजा गया है।

You cannot copy content of this page