DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्र के समान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को भी 28% महंगाई भत्ता देने शीघ्र आदेश हो- दिलीप साहू

01 जुलाई 2019 से अब तक के लंबित मंहगाई भत्ते का आदेश शीघ्र जारी किया जावे

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की मांग

बालोद–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री , मुख्यसचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को पत्र लिखकर 01 जुलाई 2019 से अब तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी करने का मांग किया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 01 जनवरी 2019 से अभी तक 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों व शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है!जुलाई 2019 से लंबित 5% मंहगाई भत्ता एवं जनवरी 2020 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3 % भत्ता, जनवरी 2021 से लंबित 4% भत्ता को मिलाकर जून 2021 की स्थिति में 28 % मंहगाई भत्ता शीघ्र बढ़ाने की मांग की है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 01 जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था! वर्तमान ने केंद्र सरकार ने समेकित रूप से 3 किश्त का 11% महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है!जिसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 1 जुलाई 2021 से 28% हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मंहगाई भत्ता देने पर आगामी आदेश तक रोक लगाया गया है किन्तु अब केंद्र सरकार के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ सरकार लंबित महंगाई भत्ता की किश्त जारी करते हुए 28% महंगाई भत्ता देने शीघ्र आदेश करे।छत्तीसगढ़ में 01 जुलाई 2019 से अभी तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी नही किया गया है!जबकि इस अवधि में महंगाई सूचकांक में लगातार वृद्धि हुआ है! जिससे कर्मचारी परिवार पर महंगाई के भारी बोझ होने से उनका घरेलू बजट बिगड़ गया है! महंगाई भत्ता जारी होने से कुछ राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित सभी पदाधिकारियों ने महंगाई भत्ते का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग सरकार से की है!

You cannot copy content of this page