DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस स्मृति दिवस पर आज धमतरी जिले के वीर जवानों समेत शहादत देने वाले अन्य वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

धमतरी । आज “पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर” को पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानू द्वारा उन सभी वीर जवानों के शहादत को याद करते हुए शहिदों के नाम वाचन कर श्रद्धांजलि दी गई एवं सलामी शोक शस्त्र के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि के इस कड़ी में धमतरी के विधायक रंजना डिपेंद्र साहू एवं कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शहिदों के परिजनों सहित पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य एवं थाना प्रभारी धमतरी, अर्जुनी, रुद्री एवं भखारा, सिहावा, दुगली के थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों एवं शहिद परिवार के परिजनों द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रक्षित निरीक्षक के.देवराजू द्वारा शहीद परेड का नेतृत्व किया गया। शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि के बाद कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानू द्वारा शहीद परिवारों से समस्याएं सुनी गई एवं तत्काल निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।

You cannot copy content of this page