अरौद में हुआ भाजपा द्वारा विशाल वृक्षारोपण एवं परिचय सभा, मुखर्जी के जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 300 पौधों का हुआ रोपण



बालोद। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम साहू एवं महामंत्री द्वय वीरेंद्र साहू ,दानेश्वर मिश्रा के दिशा निर्देश में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयन्ति के अवसर पर विशाल वृक्षारोपण का आयोजन ग्राम अरौद में किया गया। जहाँ बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र में लगभग 300 नग पौधा लगाया गया। 6 जुलाई पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो कि भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ, भारत के प्रणेता, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना लिए तथा इस देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले कश्मीर के लिए लड़ने वाले ऐसे महान विचारक महान देशभक्त के जन्म जयंती के इस अवसर को वृक्षारोपण के माध्यम से मंडल ने विशाल आयोजन किया था और इस आयोजन में अतिथि गण आये थे। उनका उद्बोधन भी जोश और उत्साह सभी कार्यकर्ताओं में भरा है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता इससे और बेहतर कार्य करने के संकल्प के साथ अपने गंतव्य को प्रस्थान किए हैं। सर्व से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संगठन शक्ति, विचार, प्रेम, और संकल्प की शक्ति होती है और जिस संगठन में यह होती है व संगठन निश्चित रूप से हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। भारतीय जनता पार्टी 365 दिन काम करती है। जिसके लिए विभिन्न कार्ययोजना पहले से तय कर दी जाती है। हमारे युगपुरुष, भारतीय जनता पार्टी जनक ,या कहें भाजपा के संस्थापको के जन्मदिन एवं उनके निधन के दिनों को सेवा भाव के रूप में समर्पण के रूप में विभिन्न स्वरूपों में हम मनाते हैं और संगठन जो भी दिशा निर्देश देती है उसे बिना किसी लाग लपेट के हम करते हैं ।

इसी क्रम में प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने अपनी बात रखते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का परिचय प्रदान करते हुए उनके किए गए देश के प्रति उद्धार का भाव प्रेम का भाव,देश के प्रति कार्य करने की क्षमता थी उन सभी बातों को अवगत कराते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दिए इसी क्रम में पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने अपनी बात रखते हुए बताया कि ग्रामीण भाजपा मंडल को विभिन्न दायित्व जिला नहीं बल्कि प्रदेश में प्राप्त हुआ है यह सभी दायित्व प्राप्त किए हुए हमारे कार्यकर्ता है जिनके द्वारा विभिन्न अवसर पर कार्य करने की क्षमता को भापकर दायित्व दिया गया है,तथा जब दायित्व मिलता है तो कार्य करने की जवाबदारी और बढ़ जाती है, सभी नए दायित्व प्राप्ति के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपनी बात को समाप्त किया इसी क्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष छगन देशमुख ने विशाल वृक्षारोपण के विषय पर अपनी बातें रखते हुए बताया कि स्वास्थ संबंधित कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी से यदि लड़ने का कोई आमदा या कोई ताकत रखता है तो वह एक वृक्ष होता है, वृक्ष से निकली हुई ताजा हवा ऑक्सीजन हम सब को जीवन दान देता है आज जिस पौधा का हमने रोपण किया हमारे लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई प्रेरणा देगी एक नई ऊर्जा देगी,नई प्राण वायु देगी ,निश्चित रूप से ग्रामीण मंडल का यह विशाल वृक्षारोपण आयोजन सफल रहा इसके लिए बधाई देता हूं। मण्डल की ओर से स्वागत उद्बोधन प्रेम साहू ने किया तथा मंच संचालन दानेश्वर मिश्रा ने किया। ग्रामीण मंडल के परिचय एवं विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार , प्रदेश मंत्री राकेश यादव , वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव छोटू , छगन देशमुख पूर्व जिला उपाध्यक्ष, प्रकाश नाहर , धरम साहू , पालक ठाकुर , सुरेंद्र देशमुख अध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याण कारी योजना प्रचार, जगदीश देशमुख प्रदेश कार्यसमिति शिक्षा प्रकोष्ठ, दुर्जन साहू अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ,पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू , प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अशवन बारले, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा खिलेश्वरी साहू जी, प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष, कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य, दीपा साहू जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री भूपेंद्र चन्द्राकर , रश्मि साहू जिला मंत्री, कल्याण साहू जनपद उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू सहित जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय साहू संदीप साहू, विकास साहू , हरिशचंद्र साहू , संजय जांगड़े,संजय हिरवानी,संजय कुर्रे, पार्थ साहू, बिंदेश्वरी साहू सरपंच अरौद, सत्या गांवरे महिला मोर्चा अध्यक्ष, सीता साहू , मोहनी देवांगन रानी साहू, अंजू साहू ,कुमारी नेहा, हरिराम साठिया , यशवंत साहू,युगल साहू,रामपाल साहू,महेश पटेल, श्यामसुंदर साहू,रामेश्वर पटेल,अरुण साहू, शिवेंद्र देशमुख , बहुर नेताम,कल्याण सोनवानी,भूपेंद्र सिन्हा, पवन साहू,चित्रसेन साहू,सुकदेव साहू,भोलाराम साहू,ओमप्रकाश रात्रे, ममता गजेंद्र, कन्हैया यादव,गोफेन्द्र यादव,कश्चित साहू,लिखन साहू, सतानन्द साहू, विकास साहू,सन्तोष साहू,चित्रसेन साहू,उत्तम यादव,दिनेश साहू,रविन्द्र टेमरिया,कुलदीप यादव,निखिल यादव,कौशल सिन्हा,जयंत साहू,सहित 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का सहभागिता रहीं।

महिला मोर्चा भी रही सक्रिय

इस पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में भी पौधारोपण हुआ। महिला शक्ति कार्यक्रम में सक्रिय रही। दीपा साहू के साथ-साथ अन्य महिला पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page