DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING- पिकअप चालक ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा, दो की मौत, दो की हालत गंभीर, गुरुर क्षेत्र में इस गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम कुम्हार खान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है तो वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज धमतरी के बठेना अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम कुम्हार खान के पास मुख्य मार्ग पर हुई है। गुरुर पुलिस के मुताबिक एक तेज रफ्तार पिकअप चालक सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया है। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो को धमतरी के बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। घायलों द्वारा स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद गुरुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई। घटना दोपहर 3:00 से शाम 4:00 बजे के बीच बताई जा रही है। मृतकों का नाम सोनउ राम साहू 65 साल निवासी कुम्हारखान व दूसरा मृतक भीष्म पितामह साहू 24 साल निवासी मुड़खुसरा है। तो वहीं घायलों में छविराम यादव 60 साल व टिकु राम साहू 50 साल है। गुरुर टीआई अरुण नेताम ने बताया कि घायलों के मुताबिक मुड़ खुसरा के तीन ग्रामीण सोनउ राम के पास खड़े होकर बकरा खरीदी को लेकर बातचीत कर रहे थे। सोनउ राम बकरा चरा रहा था। हादसे में एक बकरी भी पिकअप की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना का दृश्य देख कर ऐसा लग रहा था कि बकरा या बकरी को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने गलत साइड आकर उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार है, तलाश जारी है।

You cannot copy content of this page