DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन पर 21 पौधों का रोपण

डौंडीलोहारा।आक्सीजन जोन प्रोजेक्ट मिशन के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस से नगर के मा दंतेश्वरी मंदिर परिसर मे आर्ट ऑफ लिविंग व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व मे पौधा लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है। इसी कडी मे संस्था के सदस्य हर्षा राजेंद्र देवांगन की बेटी सुश्री राशि देवांगन के जन्मदिन पर 21 पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के जिला प्रभारी धिरज शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
योग शिक्षक व गायत्री परिवार से पिलू राम साहू मंत्रोचार से पौधो का पूजन कराकर राशि देवांगन को आशिष प्रदान किये। समारोह मे नगर के विभिन्न संस्था के नागरिक पत्रकार की विशेष उपस्थिति रही। जिसमे डाक्टर शितल कमलेश ठाकुर जयेश ठाकुर पार्षद माया ठाकुर सासंद प्रतिनिधी संदीप जैन के साथ अभियान मे लगे मनोहर साहू कुमार सहारे प्रशान्त जगनायक महेश कोलियारे निर्मोही गुरूजी मुरारी देवांगन मालेकर गुरूजी कमलेश छेदाम ओम निषाद गौतम सिन्हा सहारा पुसऊ राम थे। अभियान के प्रणेता महेंद्र जायसवाल सह खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी उपस्थित महानुभओ को इस सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपील किया कि इस मिशन को जीवन पर्यंत तक करते रहना है साथ ही नगर के लोगो को भी मिशन मे जुडने का आग्रह किया गया।

इस कार्यक्रम मे नव दंपति गजेंद्र यादव और उनकी दुल्हन ने पौधा रोपण किये।

You cannot copy content of this page