DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधायक ने दिखाई मानवता- दौरे से लौटते समय घायल पर पड़ी नजर, समय पर पहुंचवाया अस्पताल

बालोद। आमतौर पर कुछ अधिकारियों, नेताओं के प्रति लोगों की सोच रहती है कि गरीब असहाय की मदद के लिए नहीं रुकते। अगर उनकी गाड़ियां कहीं आसपास से गुजर रही होती है तो वह सरपट आगे बढ़ जाते हैं। अगर कोई मदद के लिए बुलाए तो आते नहीं है। पर आज भी इंसानियत जिंदा है। आज भी कुछ जब जनप्रतिनिधि ऐसे भी हैं जो लोगों की मदद बिन बुलाए कर लेते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ अर्जुंदा क्षेत्र में। जहां पर सड़क हादसे में घायल पड़े ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मदद की।

घायल व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया था। जिसे पहले संजीवनी 108 से अर्जुंदा लाया गया फिर यहां से राजनांदगांव रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद देवरी ब्लॉक के गांवों में दौरा कार्यक्रम कर वापस निवास अर्जुन्दा आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम भुरकाभाट में ग्राम अछोली निवासी विजय सोनकर एक गाय से टकराकर व अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे । उक्त घटना को देखते ही संसदीय सचिव अपनी गाड़ी से उतर घायल से मिले तथा प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अर्जुन्दा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने की व्यवस्था किये । घायल को समय पर ईलाज मिल जाने से जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा ।

You cannot copy content of this page