DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस बेटी ने जन्मदिन पर लिया ऐसा संकल्प -अपनी दिवंगत मां के सरकारी स्कूल के बच्चों के पीने के पानी के लिए टंकी एवं नल कनेक्शन की व्यवस्था करेंगी

बालोद
पेशे से शिक्षक श्री नीलेश देशमुख ने अपनी पुत्री इशिका देशमुख के जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में बच्चों के लिए पीने के पानी के लिए टँकी और नल कनेक्शन करने का संकल्प लिया। इशिका देशमुख ग्यारहवीं की छात्रा हैं जो पेशे से शिक्षिका रहीं अपनी दिवंगत मां स्वर्गीया नीलम देशमुख ,जो शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में प्रभारी प्रधानपाठक के रूप पदस्थ थीं, के विचारों औऱ संस्कारों से प्रभावित रहीं हैं जो अपनी शाला के लिए सदैव समर्पित रहतीं थीं,उनसे प्रेरणा लेकर अपनी मां के स्कूल को संवारने हेतु पिता के सहमति के साथ स्कूल में पेयजल सुविधा विस्तार करने का संकल्प लिया है।

पूर्व में भी कर चुकें है शाला को कम्प्यूटर दान

इसके पूर्व भी इशिका के पिता नीलेश देशमुख ने शाला के बच्चों के लिये कम्प्यूटर सेट प्रदान किया था। अब बेटी के जन्मदिन दिवस पर शाला में बच्चों के लिए शुद्ध पानी पीने के व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग राशि दान कर रहें हैं।

शाला परिवार और ग्रामवासियों ने किया आभार
शाला समिति के अध्यक्ष नेतराम कुंभकार,सरपंच गोपाल देवांगन, ग्रामवासी चिमन पटेल, सूरज साहू,शिक्षक सुरेन्द्र मण्डलोई, उगेश देशमुख ने शाला परिवार की ओर से बेटी इशिका देशमुख को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शाला विकास में दान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page