DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सतनामी समाज की बैठक गुंडरदेही में 21 अक्टूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बालोद। जिला सतनामी समाज बालोद व प्रदेश पदाधिकारी गण द्वारा तहसील सतनाम भवन गुंडरदेही में 21 अक्टूबर बुधवार को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बैठक सह आम सभा रखी गई है। कोड़ेवा के सामाजिक पदाधिकारी जीवन बंदे व गुंडरदेही के ब्लॉक अध्यक्ष शशि कुमार बंजारे ने बताया कि इस बैठक में युवा प्रकोष्ठ, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की जाएगी। तहसील सतनाम भवन का लोकार्पण, आगामी गुरु पर्व मनाने पर चर्चा होगी। 16 दिसंबर को हर वर्ष की तरह सतनाम संदेश शोभा यात्रा निकालने पर चर्चा होगी तो जिला नियमावली के पालन को लेकर समीक्षा होगी। 3 नवंबर को सतनाम रावटी मुंगेली प्रस्थान पर चर्चा होगी।

You cannot copy content of this page