DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने नए सीएमएचओ को ज्ञापन सौंप रखी समस्या

बालोद। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, जिला बालोद के पदाधिकारियों ने सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम को ज्वाइनिंग देने पर बधाई देते हुए अपनी मांगों के संबंध में पत्राचार किया।

संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुन्दन साहू ने कर्मचारियों की समस्याओं को बताते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (R.H.O.), इस भयंकर विश्वव्यापी कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं तथा कई जिलों में कोरोना से कुछ R.H.O. की मृत्यु भी हो चुकी है। फिर अपने मूलभूत अधिकारों एवं छोटी छोटी समस्याओं के लिए कई बार पत्राचार कर चुके हैं, फिर भी आज पर्यन्त तक कोई समाधान नही हो पाया। अब नए सीएमएचओ से उम्मीद है कि हमारी मांगों पर अवश्य कोई कार्यवाही करेंगे। इसलिए हमने सीएमएचओ के साथ साथ कलेक्टर से भी पत्राचार किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आरएस मंडावी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुन्दन साहू, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष टी एल डोंगरे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page