DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी ज़िले के एक लाख नौ हजार किसान सीधे लाभान्वित हो रहे इस योजना से, पढ़िए क्या है वह?

धमतरी। अरूण चौधरी, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, धमतरी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना सभी वर्गों के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत धमतरी ज़िले के एक लाख नौ हजार किसान सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।पहली किश्त के रूप में इन किसानों के बैंक खातों में राज्य सरकार ने 69 करोड़ 66 लाख 46 हजार रूपए जमा कराए हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के नाम से शुरू की गई इस योजना से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य तो मिल ही रहा है, साथ ही उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है, जिससे उनका जीवन स्तर भी उंचा हो रहा है। खरीफ वर्ष 2019-20 से प्रदेश में धान बेचने वाले किसानों के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस बार खरीफ वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले एक लाख नौ हजार 174 किसानों को नौ हजार रूपए प्रति एकड़ की मान से कुल दो अरब 56 करोड़ 59 लाख 14 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। इसकी प्रथम किश्त किसानों के खाते में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए गोधन न्याय योजना समेत कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की है जिनकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। इन योजनाओं से साबित हो रहा है कि भूपेश सरकार ही सच्ची किसान हितैषी है और जो कहती है उस पर खरा भी उतरती है। इसके विपरीत भाजपा की सरकार राज्य में थी जो सिर्फ झूठे वादे कर किसानों को सब्जबाग दिखाती रही, एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। चाहे बात बोनस देने की हो या मुफ्त बिजली, एक भी वादा पूरा नहीं किया। झूठे वादे करो और सत्ता हथियाओ वाली इसी नीति पर केन्द्र की मोदी सरकार भी चल रही है जिसे किसानों की कोई चिंता ही नहीं है। डीजल, खाद, बीज समेत अन्य सामानों की कीमतें बढ़ा कर मोदी सरकार किसानों की कमर तोड़ने पर तुली हुई है।

You cannot copy content of this page