DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – खंभे में बांधकर पिटाई का मामला – बलवा के आरोप में जनपद सदस्य राजेश सहित 10 गिरफ्तार,दुसरे पक्ष से बातों से छेड़खानी का केस दर्ज

नोट – तस्वीर में जो आरोपी नहीं हैं उनका चेहरा छिपाया गया है

बालोद
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरतला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद पर अपराध दर्ज कर प्रकरण की विवेचना जारी है। जहां छक्कन साहू को खंभे से बांधकर पिटाई करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज हुआ था वहां दुसरे पक्ष से एक महिला द्वारा छक्कन साहू पर भी आरोप लगाया गया है कि उसने उसके साथ अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी की. इसी बात से नाराज होकर घर वालों ने उसकी पिटाई की. गुरुवार को देवरी पुलिस ने छक्कन की पत्नी सावित्री की शिकायत पर दर्ज अपराध के तहत जनपद सदस्य राजेश साहू सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया. जिन्हें डौंडीलोहारा कोर्ट में पेश किया गया. जहां से सभी जमानत पर रिहा हुए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि ने उक्त मामला संज्ञान में आने पर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 30 जून 2021 को ग्राम जेवरतला में जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू और छक्कन साहू के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। जिसके पश्चात् दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छक्कन साहू की पत्नी सावित्री साहू की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कर जनपद सदस्य राजेश साहू सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक महिला की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध धारा 354 क , 294, 323 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में छक्कन साहू को उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में प्राथमिक उपचार उपरांत मेडिकल काॅलेज राजनांदगाॅव में ईलाज जारी होने से गिरफ्तारी नहीं की गई है। उक्त दोनों प्रकरणों की विवेचना जारी है।  

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page