DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिन्द सेना कर रही ग्रामीणों का टीके के प्रति भ्रांतियां दूर, प्रदेश मुख्य संयोजक कर रहे प्रेरित


बालोद
हिंद सेना समाज सेवी संगठन के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने अपनी पत्नी के साथ जाकर टीका लगवाया।
ज्ञात हो कि पूरे विश्व में अभी जो महामारी का दौर चल रहा है उसे मिटाने और बचने के लिए वैक्सीन टीका लगवाना अनिवार्य हो गया है । कई लोग भ्रम के चलते टीके लगवाने में सामने नहीं आ रहे हैं।वही सामाजिक संगठन हिंद सेना से प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने अपने पत्नी के साथ जाकर टीका लगाकर सभी लोगों से गांव जाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि यह टीका सुरक्षित रहने का एकमात्र साधन है। सभी लोग टीका लगवाए और सुरक्षित रहे और अपने आगे भविष्य को उज्जवल बनाएं। इस इस महामारी में कई परिवार टूट चुके हैं। कई लोगों का अपनों को खोने का एहसास है और वह भी आज सोचते हैं कि अगर टीका लगा रहते हैं तो कम से कम हमारे परिवार के सदस्य जीवित रहते। जिसके चलते समाज सेवी संगठन लगातार प्रदेश व जिलों में पूरे लोग टीका (वैक्सीन) लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही जिले भर में कोरोना से जागरूक होने के लिए पाम्पलेट लगाकर लोगों को 2 गज की दूरी नियम का पालन बताते हुए जगह जगह पंपलेट लगा रहे हैं।

You cannot copy content of this page